खाद्य सुरक्षा टीम ने खराब इमरती व छेना सड़क पर फेंका

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:दीपावली के त्योहार को देखते हुए जनपद में चल रहे अभियान के तहत रविवार को बड़ी संख्या में छापेमारी की गयी| जिसमे खराब अवस्था में मिले इमरती व छेने सड़क पर फेंके गए| वही खाद्य सुरक्षा टीम को देखकर कई अपनी दुकान बंद कर खिसक गये|
जिला अभिहित अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने जनपद में कई जगह छापेमारी की| जिसमे लिंजीगंज बाजार में छापेमारी के दौरान 30 किलो इमरती रंगीन पाये जाने पर उन्हें कूड़े में फेंक दिया गया| वही बढ़पुर के अनोखे लाल मिष्ठान भंडार पर टीम ने छापेमारी की तो दुकानदार राजेश गुप्ता पुत्र अनोखेलाल की दुकान से पनीर का नमूना भरा वही उसके भाई रविन्द्र कुमार की दुकान पर से छेने का नमूना लिया गया| इसके साथ ही इनका एक कुंटल छेना नष्ट किया गया|
जहानगंज में टीम ने कृष्णपाल की दुकान से छेनाका नमूना भरा| वहीं नरेंद्र सिंह की दुकान से भी छेना की मिठाई का नमूना भरा गया| मदारबाडी मोहल्ले के दिनेश कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल के यंहा से खोये का नमूना भरा गया| इसके साथ ही 5 किलो सड़ा खोया नष्ट कराया गया|
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी,विमल कुमार व संतोष वर्मा मौजूद रहे|