बिना अनुमति हरे पेंड काटनें में तीन पर एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बिना अनुमति के हरे पेंड काटे जानें का वीडियो बीते दिन वायरल हुआ था| जिसके चलते पुलिस नें तीन पर एफआईआर की है|
पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार, समाज और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगातार मुहीम चलायी जा रही है| लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग चंद पैसों के लालच में पर्यावरण के साथ खिलबाड करनें में भी गुरेज नही करते| थाना क्षेत्र के ग्राम खूटा देव में हरे पेड़ों की कटाई चल रही थी| जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था| लिहाजा उसका संज्ञान लेकर  थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने वन विभाग के अधिकारी  परशुराम, वनरक्षक लोकेश लवानिया व हरीशंकर पाल के साथ मौके पर जाकर जाँच की| जिसमे हरे पेंड काटे जानें की पुष्टि हुई| पुलिस नें जाँच में पाया कि एक नीम, चार बेर, एक पकड़िया और एक बबूल का पेड़ काटा गया| शनिवार को पुलिस नें संजू चौधरी ,राम प्रकाश, इरशाद उर्फ टैनी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है|