पटेल की जयंती पर युवा मंच ने दिखायी ताकत

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143 वीं जयंती पर निकाली गयी रैली में सरदार पटेल युवा मंच ने अपनी ताकत का अहसास कराया| सड़क पर केसरिया टोपी में पटेल समाज के लोग नजर आये| रैली के साथ ही भारत माता व सरदार पटेल की झांकी भी निकाली गयी|
नगर के आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा तिराहे पर संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हुये| उनके साथ सांसद मुकेश राजपूत,सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के साथ ही सरदार पटेल युवा मंच के अध्यक्ष मोनू कटियार के साथ रैली रवाना हुई| रैली बढ़पुर होते हुए बद्री विशाल कालेज पंहुची| जंहा लगी सरदार पटेल की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया|
इसके साथ लाल दरवाजा, घुमना तिराहा, नेहरु रोड, चौक व रेलवे रोड होते हुये रैली पटेल पार्क पंहुची जंहा सरदार पटेल की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया| इस दौरान एक रथ पर सरदार पटेल के साथ ही भारत माता की झांकी सजा कर निकाली गयी| पटेल पार्क में माल्यार्पण करने बाद वापस बढ़पुर के एक गेस्ट हाउस में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ| वरिष्ठजनों को शाल उढाकर सम्मानित किया गया| रैली के दौरान पूरे शहर में जाम के हालत रहे|
इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, बीजेपी जिला महामंत्री विमल कटियार,संरक्षक डॉ० जितेंद्र कटियार,सन्नू गंगवार, नीलू कटियार, गौरव कटियार, गोपाल कटियार, प्रवक्ता संजीब कटियार,अपना दल युवा के जिलाध्यक्ष सुरजीत कटियार,अंकुर कटियार, डॉ० अभिषेक, पंकज कटियार, हनी कटियार,दीपक कटियार,सरवन कटियार आदि रहे|