शिवपाल के कार्यक्रम में मुलायम की दस्तक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa राष्ट्रीय

लखनऊ:कुश्ती में अपने विरोधी को पस्त करने के लिए चरखा दांव लगाने में माहिर समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव अब राजनीति में इस दांव का पूरा मजा ले रहे हैं। राजनीति में मुलायम सिंह यादव न तो पुत्रमोह छोड़ पा रहे हैं और न ही भ्रात प्रेम।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी कार्यालय में अक्सर ही देखे जाने वाले मुलायम सिंह यादव आज शिवपाल सिंह यादव के कार्यालय में एक कार्यक्रम में पधारे। छह, लालबहादुर शास्त्री मार्ग पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मुलायम सिंह यादव का भव्य स्वागत किया गया। माल एवेन्यू में कार्यालय आवंटित होने के बाद आज शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया है। इसमें समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को भी आमंत्रित किया गया। इसको उन्होंने स्वीकार किया।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मंच पर जोरदार स्वागत किया गया। मंचासीन लोगों ने उनको माल्यार्पण करने के साथ उनके हर कार्यकाल की जमकर सराहना की। शिवपाल सिंह यादव के साथ दो दर्जन नेताओं ने उनका स्वागत किया।