सुब्रत रॉय सहारा का 75 साल की उम्र में निधन, लखनऊ लाया गया शव

FARRUKHABAD NEWS


दिल्ली: सहारा ग्रुप के प्रमुख और मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार देर रात निधन हो गया है| उन्होंने 75 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली| सुब्रत रॉय
काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था| सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार (15 नवंबर) को लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा| यहां उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी| उनके परिवार में पत्नी स्वप्ना रॉय और दो बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं|
उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से बुधवार शाम को लखनऊ लाया गया। जहां सहारा शहर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। वह कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थे। मुंबई के निजी अस्पताल में बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। सहारा समूह की तरफ से जारी प्रेस नोट में उनकी मौत की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। इसके अलावा सहारा श्री हाइपर टेंशन और बीपी के मरीज भी बताए गए हैं।