पति के दोस्तों ने नकदी जेबरात चोरी कर महिला की इज्जत लूटी

CRIME POLICE सामाजिक

फर्ररूखाबाद:बीती रात एक सनीखेज मामला सामने आया है| घर आये पति के दोस्तों ने महिला के साथ गैंग रेप कर उसके घर से नकदी व जेबरात चोरी कर लिये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक बीते लगभग पांच वर्ष पूर्व जयपुर में जरदोजी का काम करता था| जंहा उसकी मित्रता आमेर जयपुर निवासी शाहिद व जावेद से हो गयी| बीते चार वर्ष पूर्व युवकअपने घर आ गया| जिसके बाद एक वर्ष पूर्व उसका विवाह भी हो गया था| लेकिन शाहिद व जावेद का उनके घर आना जाना जारी रहा|
बताया जा रहा था की पहले से ही दोनों की नजर उसकी पत्नी पर थी|बीती रात युवक के दोनों दोस्त उसके घर आये| जंहा वह रात में रुके| वह अपने साथ जयपुर से कचौड़ी लाये थे| उन्होंने दोनों पति-पत्नी को कचौड़ी खिला दी| जिससे दोनों बेहोश हो गये| बेहोश होने के बाद दोनों ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| आरोप है की दोनों महिला की इज्जत लूटने के बाद घर में रखा 25 हजार रूपये और जेबरात चोरी कर ले गये|
सुबह तक दोनों को होश नही आया| जिसके बाद पड़ोसियों ने जानकारी होने पर डायल 100 को सूचना दी| सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर आ गयी| दोनों को सुबह लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी| लोहिया अस्पताल में महिला का मेडिकल कराया गया| पुलिस जाँच में जुटी है| पुलिस ने फ़िलहाल दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज नही किया है| मुकदमे में चोरी व जहरखुरानी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने जेएनआई को बताया की पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर में दुष्कर्म का जिक्र नही है| मुकदमा दर्ज होने के बाद उसने दुष्कर्म की बात कही है| लोहिया अस्पताल में उसका मेडिकल कराया जा रहा है| पुष्टि होने पर धारा बढ़ा दी जायेगी|