शहीद भगत सिंह की मनाई गई जयंती

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: शहर में शहीद भगत सिंह की जयंती गुरुवार को मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के द्वारा नगर के बद्री विशाल महाविधालय में शहीद भगत सिंह की 111 वीं जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया| विधालय में स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक कर माल्यार्पण किया गया| शहीद क्रन्तिकारी प० रामनारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे ने कहा कि भगत सिंह के जीवन पर लिखी पुस्तक उसके पौत्र ने उपहार स्वरूप दी थी| जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष सचिन अवस्थी, कृष्ण कान्त अक्षर, प्रधानाचार्य राममुरारी शुक्ला, रवि मिश्रा, रामगौरव पाण्डेय आदि ने विचार व्यक्त किये|
प्रमोद दीक्षित, सुनील गुप्ता, संजू शर्मा, मुन्ना लाल राजपूत, राज भारद्वाज, शिवम दीक्षित, राज भारद्वाज आदि रहे|