26 फरवरी को बजेगी तेजू-राजलक्ष्मी की शादी की शहनाई

teju laxmiलखनऊ: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पोते तेजप्रताप सिंह यादव (तेजू) की शादी 26 फरवरी को दिल्ली के अशोका होटल में होगी। व्यवस्था की जिम्मेदारी लंदन की नामी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को सौंपी गयी है।

26 फरवरी को होने वाली इस शादी के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के खास व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। राजलक्ष्मी की शादी की ड्रेस के लिए मुंबई के कई फैशन डिजाइनर पटना बुलाए गए हैं।

लालू प्रसाद यादव के समधी और सपा नेता जितेंद्र यादव के मुताबिक कि 21 फरवरी को सैफई (इटावा) में तिलक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी लालू की तरफ से शादी का निमंत्रण दिया जाएगा।