सोना-चांदी फिसले

0
212

goldsilver27नई दिल्ली। विदेश में नरमी के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण निर्माताओं और रिटेलरों ने सोने में लिवाली से हाथ खींचकर रखे। इससे स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को यह पीली धातु 100 रुपये टूटकर 27 हजार 100 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। इसी प्रकार औद्योगिक यूनिटों व सिक्का निर्माताओं की ओर से खरीद घटने के चलते चांदी 800 रुपये लुढ़ककर 36 हजार 200 रुपये प्रति किलो हो गई।

[adrotate banner="3"]

न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना 1.4 फीसद घटकर 1,184.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 4.2 फीसद नुकसान के साथ 15.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसका असर घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 100 रुपये कमजोर होकर 26 हजार 900 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 23 हजार 700 रुपये पर यथावत रही। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 980 रुपये गंवाकर 36 हजार 170 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का 1,000 रुपये लुढ़ककर 59000-60000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ।

[adrotate banner="2"]