सैनिक भाइयों के राखी बांध लिया देश रक्षा का संकल्प

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सेना के जबानो की कलाई भी रखियों से छात्राओं ने भर दी|राखी बांधने के साथ ही उपहार में राष्ट रक्षा का वचन भी लिया| सैनिको ने पूरे भरोसे के साथ बहनों के सिर पर सुरक्षा का हाथ रखा|
फतेहगढ़ स्थित राजपूत सेंटर में रक्षाबधन पर सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा ने अपने सैन्य अधिकारियों व जबानो के साथ मन्दिर में हबन पूजन किया| वही केन्द्रीय विधालय ,सेंट एंथोनी,कैंट उच्चतर माध्यमिक विधालय एवं आर्मी विधालय की छात्राओं ने सैनिक भाईयों को राखी बांधी| इसके साथ ही उनसे दुश्मनों से देश की रक्षा का वचन लिया| तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर फौजी भाईयों की कलाई पर राखी बाँधी|
दूसरी तरह सिख लाइट के गुरुद्वारे में में भी विशेष दरवार सजा| जंहा रेजीमेंट व देश की उन्नति की अरदास ज्ञानी सूबेदार राजबिंदर सिंह ने की| स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर एस के सेंगर, आवा प्रधानाचार्य ऊषा सेंगर आदि रहे|