अपडेट:सर्राफा व्यापारी राजू पाण्डेय की गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:कार सबार सर्राफा व्यापारी की स्कूटी सबार हमलावरों ने गोली मार सनसनी खेज घटना को अंजाम दे दिया| घटना की सूचना पर पूरे नगर में हडकंप है| एसपी अतुल शर्मा आदि बड़ी संख्या में फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खड़ीयाई निवासी राजू पाण्डेय सराफा का कारोबार करते थे| उनकी अग्रवाल धर्मशाला के निकट सर्राफा की दुकान थी| मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी पुत्री वंशिका पाण्डेय की सगाई कार्यक्रम को आवास विकास के एक होटल में सम्पन्न करके लौट रहे थे| वह अपने पुत्र ऋतिक पाण्डेय के साथ कार से घर लौट रहे थे| उसी दौरान उनका स्कूटी सबार हमलावरों से लोहाई रोड के निकट विवाद हो गया| जिसके बाद राजू अपनी कार लेकर घर की तरफ निकले| लेकिन स्कूटी सबारों ने उन्हें मोहल्ला खैराती खां के निकट पुन: घेर कर रोंक लिया|
कार रोकते ही हमलावरों ने ताबडतोड़ फायरिंग कर दी| जिससे एक गोली राजू की गर्दन व एक उनके सीने में लग गयी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गये| घटना की सूचना पर राजू को लेकर परिजन हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में पंहुचे| जंहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ रामलखन सरोज मौके पर पंहुचे} विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, मनोज अग्रवाल व डॉ० अनुपम दुबे आदि भी अस्पताल पंहुच गये| एसपीअतुल शर्मा ने बताया की जाँच की जा रही है| घटना को लेकर कई टीमों को लगाया गया है| जल्द खुलासा किया जायेगा|