सरकार की योजनाओं को जनता तक पंहुचाना प्राथमिकता: डीएम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

dm anurag ptel 30 MARCH 2016फर्रुखाबाद: जिले के नवागंतुक जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अपना चार्ज ले लिया| इसके बाद उन्होंने कहा की जनता की समस्याओं का समाधान और सरकार की योजनाओं को जनता तक पंहुचना उनकी पहली प्राथमिकता होगी|

सतेन्द्र कुमार का तबादला होने के बाद आये नये जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कोषागार में चार्ज लेने के बाद पत्रकारों से बात की| उन्होंने कहा की आम जनता को न्याय दिलाना और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गति प्रदानकर आम जनमानस को उसका लाभ दिलाना उसकी पहली प्राथमिकता होगी|

उन्होंने कहा की किसी के भी नाजायज कामो कभी नही किया जायेगा| उन्होंने बीते दिन आवकारी कार्यालय में हुई मारपीट की घटना के विषय में बताया की अभी उन्हें जानकारी नही है| जानकारी करने के बाद कुछ कहने की बात कही|