गोदाम से हजारों की नकदी व तेल चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीती रात चोरों ने तेल गोदाम की छत पर लगी टीन तोड़कर हजारों की नकदी व सरसों का तेल चोरी कर लिया और मौके से उसी रास्ते से फरार हो गये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी कूंचा पल्ला मठिया निवासी अशोक पुत्र रमेश चन्द्र अग्रवाल की लिंजीगंज बाजार में अग्रवाल तेल वालों के नाम से सरसों के तेल की गोदाम है| बीती शनिवार की शाम वह गोदाम बंद कर घर चले गये थे| रविवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण गोदाम नही खोली| सोमबार को जब उन्होंने गोदाम का ताला खोला तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई| लिंजीगंज मन्नीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता व व्यापारी नेता वैभव गुप्ता पंहुचे|
घटना की सूचना मिलने पर एसएसआई देवेन्द्र कुमार, डॉग स्कोट व फ़ील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| दुकानदार अशोक ने बताया कि चोरों ने 5 लीटर के चार डिब्बे व आठ हजार रूपये की नकदी चोरी कर ली| एसएसआई देवेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस जाँच कर रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|