43 किलो गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) पुलिस नें 43 किलो गांजा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कारें भी बरामद की हैं|
मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह नें निजामुद्दीन चौराहे से भागीपुर उमराव जानें वाले मार्ग पर लगे डब्बू के बाग से अन्दर से आरोपी हरिओम सिंह पुत्र ब्रजेश सिंह चौहान निवासी पिपरोह फरह मथुरा, आशीष यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी शाक्यन घिरोर मैंनपुरी, नितिन यादव पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह निवासी ओय घिरोर मैनपुरी, हरी कश्यप पुत्र मदन कश्यप निवासी ताल दरवाजा मैनपुरी को गिरफ्तार किया| पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 43 किलो 270 ग्राम गांजा के साथ ही दो कार भी बरामद हुईं है|