वृद्ध पोस्टमास्टर के उत्पीडन मे पुत्र व पुत्रबधू को नोटिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते कई वर्षो से अपने ही पुत्र व पुत्रबधू के उत्पीडन के अजीज आकर वृद्ध रिटायर्ड पोस्टमास्टर ने आखिर कानून से सुरक्षा की गुहार की है| जिससे जल्द उसके आरोपी पुत्र व पुत्रबधू पर शिंकजा कस सकता है|
कोतवाली फ़तेहगढ़ के मोहल्ला कर्नलगंज निवासी वृद्ध बच्चन लाल ने उपजिलाधिकारी सदर की अदालत का दरवाजा खटखटाया है| उनके कोर्ट में दायर याचिका में बच्चन लाल ने कहा है कि वह सेंट्रल जेल के डाक विभाग से पोस्टमास्टर के पद से सेवा निवृत हुआ है|उसके तीन पुत्र व तीन पुत्रियाँ है| पुत्रियों का विवाह हो चुका है| वही दो पुत्र योगेन्द्र व वीरेंद्र अपने परिवार के साथ अलग रहते है|जबकि उसका एक पुत्र राजेश पत्नी सुषमा के साथ बच्चन लाल के साथ ही रहते है|
बच्चन लाल ने बताया की वह आये दिन उन्हें उन्हें परेशान करता रहता है| गाली-गलौज के साथ ही अपमानित करता रहता है| जबकि बच्चन लाल हदय रोग आदि रोगों से ग्रसित है| उपजिलाधिकारी कोर्ट में वाद को पंजीकृत कर लिया है| मामले में पैरवी कर रहे अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने बताया की कोर्ट ने आरोपी राजेश व उसकी पत्नी को नोटिस जारी कर कोर्ट में तलब किया है|