39 लाख रुपयें में होंगा आलू मंडी रोड का कायाकल्प

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: वर्तमान में जिले की सबसे खस्ता हाल मानी जा रही सातनपुर आलू मंडी रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू होनें जा रहा है| सरकार नें कुल 39 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किये जाने के लिए वजट को मंजूरी भी दे दी| जिसका निर्माण कार्य कुछ दिनों के भीतर शुरू होगा|
दरअसल इस समय आलू मंडी में आलू की आबक से सड़क काफी  व्यस्त है| जिले के साथ ही साथ बाहरी जिलों के भी किसान अपना आलू बिक्री के लिए लेकर मंडी आ रहे है| लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त होंनें से आये दिन दुर्घटनों का शिकार होंना पड़ता है| लेकिन अब समस्या जल्द से जल्द खत्म होंने वाली है| आगामी कुछ दिनों में ही निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है| वैसे तो सेन्ट्रल जेल चौराहे से आईटीआई चौराहे तक सड़क की लम्बाई 2.7 किलोमीटर है| लेकिन एक किलोमीटर टूटी सड़क का निर्माण किया जायेगा| जिसकी लागत लगभग 39 लाख रूपये है| जिसमे से भोपतपट्टी में सड़क पर जिस जगह पानी भरा रहता है उस जगह पर सीसी रोड़ 100 मीटर ऊंची करके बनेगी| इसके साथ ही सेन्ट्रल जेल से हसनबाग़ तक सड़क डामर से बनेगी| निर्माण का ठेका आशुतोष त्रिपाठी की फर्म को दिया गया है|
पीडब्लूडी के अबर अभियंता सुहेल खान नें बताया कि सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार को दे दिया गया है| जल्द निर्माण कार्य शुरू भी कराया जायेगा|