गुरु फरार,28 सटोरिया व सट्टा माफिया के गुर्गे दबोचे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: देर रात पुलिस ने छापेमारी कर तकरीबन 28 सटोरियों को पुलिस ने दबोच लिया| जबकि सट्टा माफिया पुलिस के हाथ नही लगे| सूत्रों की माने तो मौके से लाखो की नकदी भी बरामद हुई है| लेकिन पुलिस अभी इस मुद्दे पर जानकारी देने से बच रही है|
सीओ सिटी रामसरन सरोज व स्वाट टीम के साथ कई थाने की पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित सट्टा माफिया रामोतार शर्मा, बड़े लला व छोटे लला के घर दबिश दी| लेकिन मुख्य दरवाजा खुला ना होने से पुलिस ने घर में लगे लोहे के जंगले बेल्डिंग मशीन से काट दिये| उसके बाद पुलिस ने घर में प्रवेश किया| पुलिस ने मौके से सट्टा माफिया के कई गुर्गे व सटोरियों सहित लगभग 28 को दबोच लिया| लेकिन माफिया मौके से पुलिस ओ बरामद नही हुए|
जिस घर में पुलिस ने दबिश दी| उस घर में पुलिस ने मीडिया पर प्रतिबन्ध लगा दिया था| जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर सबाल खड़े हो गये| चर्चा होने लगी की पुलिस ने माफिया को मौके से घर के भीतर होने के बाद भी नही पकड़ा| मामले की जानकारी होने पर एकपूर्व जिला पंचायत सदस्य मौके पर सटोरियों और की पैरवी में आ गये|
सीओ सिटी ने मीडिया से इस सम्बन्ध में बात करने से इंकार कर दिया| खबर लिखे जाने तक देर रात पकड़े गये आरोपियों से जाँच पड़ताल की जा रही थी|