केंद्रीय कारागार के उद्योग-धंधों में होंगे सुधार के प्रयास:एडीजी

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

फर्रुखाबाद: केंद्रीय कारागार का निरीक्षण करने आये अपर पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक ने कहा की जल्द केन्द्रीय कारागार के उद्योग धंधों को बेहतर करने के प्रयास किये जायेगे| इसकी रूप रेखा बनायी जायेगी|
एडीजी चन्द्र प्रकाश ने डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी व एसपी अतुल शर्मा के साथ सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया| उन्होंने जेल में बंद कैदियों से मिल उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया| उसके बाद उन्होंने जेल कर्मियों की भी समस्याओं को जाना| जेल में चल रहे दरी, टेंट आदि उद्योगों को भी उन्होंने करीब से देखा| लेकिन उन्होंने संसाधनो की कमी पायी| उन्होंने जेल में बनी नई बैरग का भी निरीक्षण किया| जेएनआई से खास बातचीत में कहा कि जेल में चल रहे उद्योग धंधे ठीक है| टेंट बने हुए काफी मात्रा में रखे है| लेकिन जिन संस्थाओं को टेंट ले जाना है वह संस्थायें लेने नही आ रही है| उनसे बात की जायेगी| उन्होंने कहा की उद्योग धंधों की कार्य क्षमता में वृद्धि हो इसके लिए बाहर से आर्डर लिए जायेगे| उन्होंने समय से पूर्व बंदियों की रिहाई के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये| उन्होंने व एसपी ने जेल में रुद्राक्ष व आम का पौधारोपण भी किया|
जिलाधिकारी ने फीता काट किया नई बैरकों का लोकार्पण
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सेंट्रल जेल पंहुच कर फीता काटकर बैरक का लोकार्पण किया| इसके साथ उन्होंने भी पौधारोपण किया|
जेलर सुनीत चौहान, उपकारापाल, केपी चंदेला आदि रहे|