विवाहिता ने अधिवक्ता के पुत्र को पेट्रोल डालकर जलाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) प्रेमिका के घर गये अधिवक्ता के पुत्र को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपी विवाहिता को हिरासत में ले लिया| वही गम्भीर रूप से झुलसे युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जंहा से उसे रिफर कर दिया गया|
थाना कमालगंज क्षेत्र के खुदागंज निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार के पुत्र रमन के साथ मोहल्ले की ही एक महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था| लेकिन युवती का विवाह जनपद मैनपुरी के बेबर निवासी देवेन्द्र से हो गया था| वही रमन का भी विवाह हो गया उसके तीन बच्चे भी है| रमन के पिता अधिवक्ता प्रमोद ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते ही सुमन ने विवाह करने की बात रमन से कही | जब रमन ने इंकार किया तो विवाहिता सुमन ने कमालगंज थाने में रमन के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया था| पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| वही केस में चार्जशीट दाखिल कर दी गयी|
रमन जेल जाने के बाद जमानत पर चल रहा था| वही आरोपी विवाहिता सुमन ने अपने पति को छोड़ दिया और मायके खुदागंज रहने लगी| बीते दिनों सुमन रमन को लेकर थाना राजेपुर के ग्राम लायकपुर पंहुची| रमन का आरोप है की वह लोग सुमन के फूफा उदयपाल के घर पर रुके| शनिवार को वह जब कमरे में सो रहा था तभी अचानक सुमन ने पेट्रोल डालकर उसके आग लगा दी|
आग लगते ही वह घर से भागा पर घर के बाहर भरे कीचड़ में कूदकर अपने को बचाया| रमन ने पर्स, एटीएम आदि भी ले लेने का आरोप लगाया|
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| युवती को हिरासत में ले लिया| जख्मी रमन को 108 एम्बुलेस के ईएमटी हरपाल ने लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया| जंहा से हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया की फ़िलहाल पूर्व प्रधान से तहरीर ले ली है| मुकदमा आरोपी विवाहिता के खिलाफ दर्ज किया जायेगा|