मारपीट में संदिग्ध हालत में युवक के लगी गोली

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर संवाददाता) मारपीट के दौरान युवक के संदिग्ध हालत में गोली लग गयी| उसे सीएचसी से लोहिया अस्पताल भेजा गया| जहाँ उसे भर्ती कराया गया| वहीं दूसरे पक्ष के घायल का पुलिस हिरासत में सीएचसी में उपचार कराया गया|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर कुतलुपुर निवासी 28 वर्षीय संजीब सिंह पुत्र जागेश्वर सिंह अपने के बाहर जानवरों के निकट झाड़ू लगा रहा था| वही उसका पड़ोसी युवक मानव भूसा डाल रहा था| भूसे की धूल संजीब की तरफ गयी तो विवाद शुरू हो गया| मानव के सिर पर संजीब नें सरिया से हमला कर दिया| जिससे मानव गंभीर रूप से घायल हो गया| वहीं संजीव के कंधे में संदिग्ध हालत में गोली लगी| जिससे संजीब व मानव को सीएचसी लाया गया| जहाँ से संजीब को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| जबकि मानव का सीएचसी में ही उपचार कराया गया| दोनों पक्षों में पुराना विवाद बताया जा रहा है| थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि संजीब के संदिग्ध हालत में गोली लगी है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|