शारीरिक क्षमता बढ़ाएं पुलिस कर्मी:एसपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:पुलिस कर्मियों को चुस्त-दुरस्त रखने के लिये एसपी खुद दौड़े और पुलिस कर्मियों को शारीरिक क्षमता बढाने के निर्देश दिये| साथ ही साथ शरीर व वर्दी को भी साफ़ रखने की सलाह दी |
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा पुलिस लाइन मैदान में पंहुचे| जंहा उन्होंने सभी थाना प्रभारियों के साथ ही साथ अन्य पुलिस कर्मियों को भी तलब कर लिया| इसके बाद उन्होंने सभी के साथ दौड़ लगायी| एसपी के साथ दौड़े अधिकांश पुलिस कर्मी हाफ गये| इसके बाद एसपी ने एक-एक कर सभी पुलिस कर्मियों को चेक किया| कुछ पुलिस कर्मियों के बाल व नाख़ून बड़े मिले जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक क्षमता बढ़ाने की सलाह दी|
उन्होंने भोजनालय भी चेक किया और साफ़-सफाई के निर्देश दिये| वही पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया|