विवाहिता को बेहोश कर किया सामूहिक बलात्कार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीती अपने घर में अकेली विवाहिता को गाँव के ही दबंगों ने घर में घुसकर पहले गला कस दिया| जब महिला बेहोश हो गयी तो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया|
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़िता के पति ने दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि बीती रात वह अपने खेत में पानी लगाने के लिये गया था| पत्नी घर पर अकेली थी| तभी रात लगभग 1 बजे गाँव के ही रमन व रिंकू छत से चढ़कर उसके घर में आ गये| उन्होंने विवाहिता को दबोच लिया| पहले उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया| जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका गमछे से गला कस दिया| जिसके बाद महिला बेहोश हो गयी|
आरोप है कि उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया| घटना के बाद जब विवाहिता का पति घर लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई | पीड़िता के पति ने एसपी से भेट की| एसपी ने तत्काल कार्यवाही के लिये लिख दिया| जिसके बाद थाना पुलिस ने धारा 323,452,354,376,511 व 305 के तहत मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है|