गंगा में डूबने से छात्र की दर्दनाक मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:गंगा में भागवत कथा की पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान छात्र डूब गया| तकरीबन एक घंटे के बाद उसको बाहर निकाला गया जंहा से परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जिसके बाद उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया|
जनपद अलीगंज के ग्राम डाढा निवासी प्रकाश सिंह के घर भागवत कथा का आयोजन हुआ था| जिसके बाद रविवार को भागवत समाप्ति के बाद परिजन पूजा सामग्री का विसर्जन करने पांचाल घाट पंहुचे| जिसमे प्रकाश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह भी था| गंगा स्नान के दौरान अचानक वह गहरे अपनी में चला गया और डूब गया| उसके डूबने पर परिजन व अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गये| उन्होंने पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद गोताखोर बुलाये गये |
तकरीबन एक घंटे के बाद उसको गंगा के गहरे पानी से बाहर निकाला गया| परिजन उसके शव को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया| पंकज बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|