चूल्हे की चिंगारी ने जला घरेलू सामान, ससुर-बहू की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:खाना बनाते समय निकली चिंगारी से अचानक छप्पर में आग लग गयी| जिससे दर्जी के घर का सामान व उसकी पत्नी व पिता गम्भीर रूप से झुलस गये | उन्होंने उपचार हेतु लोहिया अपस्ताल में भर्ती किया गया| जंहा से उन्हें सैफई के लिये रिफर कर दिया गया| लेकिन उन्होंने सैफई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया|
शहर कोतवाली के मोहल्ला शलावत खां निवासी अनिल की पत्नी 23 वर्षीय पूजा अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी| तभी अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी ने छप्पर में अपने आगोस में ले लिया | अचानक छप्पर पूजा के ऊपर गिर गया | जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी| उसे बचाने के चक्कर में पूजा के ससुर भईया लाल भी झूलस गये| देखते ही देखते मौके अपर भीड़ लग गयी|
घटना की सूचना मिलने पर घोडा नखास चौकी इंचार्ज बनी सिंह मौके पर पंहुचे | घायलों को 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा से हालत गम्भीर होने पर उन्हें सैफई रिफर कर दिया गया| घायल पूजा का पति अनिल घर पर ही दर्जी का काम करता है| सैफई में दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गयी|