सादा कपड़ों में जनता से संवाद करने सड़क पर उतरे एसपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:सादा कपड़ों में जनता के भीतर मित्र पुलिस का विशवास पैदा करने के लिये जिले के नये पुलिस कप्तान सड़क पर उतरे और उन्होंने लोगों से भेट कर उनकी समस्या सुनी और पुलिस कर्मियों कोई अवश्यक दिशा निर्देश दिये| उन्होंने रमजान से सम्बन्धित सुरक्षा व्यवस्था को देखा व सराफा बाजार की सुरक्षा के कड़े निर्देश शहर कोतवाल को दिये|
नवागन्तुक एसपी अतुल शर्मा शनिवार की शाम सादा कपड़ों में जनता से जनता से संवाद कायम करने के लिये लाल दरवाजे पंहुचे| जंहा से वह पैदल ही सड़क पर पुलिस फ़ोर्स केसाथ निकल पड़े | उन्होंने घुमना, नेहरु रोड, चौक होते हुये तिकोना चौकी तक निरीक्षण किया| उन्होंने नेहरु रोड के सराफा बाजार पर नजर डाली और शहर कोतवाल संजीब राठौर से गस्त बढ़ाने के निर्देश दिये|
वही उन्होंने पुलिस कर्मियों व यातायात प्रभारी देवेंश कुमार को कड़े निर्देश दिये की शहर में जाम की समस्या किसी भी कीमत पर नही रहनी चाहिए| एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि सादा कपड़ों में उनके आने का कारण है की कोई भी बिना हिचक से उनसे मिल समस्या हो उसे बता सके| उन्होंने बताया की रमजान के महीने को देखते हुये उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये है| सीओ सीटी रामशरण सरोज आदि रहे|