किसान धरना स्थल से ही देंगे आन्दोलन को धार

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते 6 दिन से धरने पर बैठे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ की अभी प्रशासन से वार्ता संतोषजनक नही हो सकी| जिससे अब उन्होंने आन्दोलन को धार देने की तैयारी कर ली है|

शनिवार को भी उनका धरना कलेक्ट्रेट परिसर में चालू रहा| जंहा उनकी सुनने कोई अफसर नही पंहुचा| वही सोमबार को धरना स्थल पर चार जिलो मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज व कन्नौज के जिलाध्यक्ष डेरा डालेंगे| जिससे बाद आन्दोलन को धार देने का प्रयास किया जा रहा है| शनिवार को ही प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रही|

जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य ने बताया कि सोमबार को सभी चारो जनपदों से आ रहे जिलाध्यक्षों के साथ धरना स्थल पर रणनीति बनायी जायेगी| रामसेवक, प्रभाकान्त, हरिहरबक्स आदि मौजूद रहे|