सिलेंडर लीक होने से थाने का बाबर्ची झुलसा

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाने में बीते काफी समय से पुलिस कर्मियों के लिये भोजन बना रहे बाबर्ची अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग से झुलस गया| उससे उपचार हेतु सीएचसी में उपचार किया गया|

बाबर्ची जितेन्द्र कुमार थाने के 20-25 पुलिस कर्मियों का खाना बनाता है| शनिवार को वह भोजनालय में भोजन बना रहा था तभी अचानक गैस लीक होने से आग लग गयी आग लगने से जितेन्द्र भी बुरी तरह से झुलस गया| उसे पुलिस कर्मियों ने सीएचसी पंहुचाया| जंहा उसका उपचार किया गया| वही गैस में लगी आग को पुलिस कर्मियों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया|