पुलिस पर फायरिंग कर आरोपी फरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) पुलिस के द्वारा दबोचे गये आरोपी को महिलायों ने जबरन गिरफ्त से छुड़ा दिया| जिसके बाद पुलिस जाँच में जुटी है|
कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की दो अपाचे से तीन सबार ग्राम तकीपुर की तरफ जा रहे है| प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता, दरोगा कीर्ति प्रसाद, मदनपुर चौकी इंचार्ज धीरेन्द्र प्रसाद आदि उनकी घेराबंदी की| पुलिस के अनुसार तभी उन्होंने पुलिस पर आरोपी हमलावर हो गये| उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी| उसी दौरान उपनिरीक्षक कीर्ति प्रसाद ने एक आरोपी को दबोच लिया| आरोपी को पुलिस की गिरफ्त में देख महिलाओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी| उसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया |