सर्द हवाओं से पारा गिरा,प्रदेश भर में सर्दी का सितम जारी

LUCKNOW UP NEWS सामाजिक

लखनऊ:उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। इससे शीतलहर बढ़ गई है। घने कोहरे की वजह से धूप बेअसर है। प्रदेश में रविवार को अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही है। अगले दो दिन तक लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप रहने का अनुमान है। इसके बाद हवा का रुख बदलने से मौसम में बदलाव होने की संभावना है वही गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा होने की आशंका है। इन जिलों में 16 जनवरी को भी घना कोहरा रहने का अनुमान है। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ दिन का तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।