13 घंटे बाद खत्म हुई लोहिया की हड़ताल, मरीज रहे परेशान

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: चिकित्सक के ऊपर तमंचा तान देने के बाद हड़ताल पर गये चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी लगभग 13 घंटे चले आन्दोलन के बाद आखिर काम पर लौट आये| जिला प्रशासन ने उनकी सारी मांगें मान ली| वही हड़ताल के दौरान आये मरीजों को काफी समस्या का सामान करना पड़ा|
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ० बीके दुबे ने जिला प्रशासन के सामने सात सूत्रीय मांगे रखी| जिसमे महिला व पुरुष अस्पताल में पुलिस कर्मियों की तैनाती, रात्रि में नियमति गस्त,अस्पताल के आस-पास अवैध अतिक्रमण को समाप्त करना जंहा शराब व जुआ का अड्डा, महिला अस्पताल के पुराने लेबर रूम के पीछे रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों का आवागमन यंहा गस्त की व्यवस्था, चिकित्सालय में पुलिस चौकी, लोहिया अस्पताल में रात्रि के समय फब्बारे के आस-पास अराजक तत्व द्वारा शराब पीने पर रोंक लगाई जाये| इन मांगो को लेकर जिला प्रशासन से मांग की गयी| इन मांगो को लेकर इमरजेंसी सेवा रात में ही बाधित कर दी गयी थी| सुबह आठ बजे से ओपीडी को भी बंद कर दिया गया था| लगभग 13 घंटे के बाद दोपहर 12:30 पर एसडीएम सदर अजीत सिंह व सीओ सिटी की मौजूदगी में मांगों पर सहमति बनी और हड़ताल समाप्त हुई|
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ० वीरेन्द्र कुमार दुबे ने जेएनआई को बताया की पुलिस गार्ड तैनात कर दी गयी है| अन्य मांगो के लिये जिला प्रशासन ने चार दिन का समय माँगा है| फ़िलहाल जिला प्रशासन के भरोसे पर हड़ताल समाप्त कर दी गयी|