ब्रेकिंग: गंगा में डूबकर ममेरे भाईयों की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: साथियों सहित गंगा नहाने गये ममेरे भाईयों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस को घटना की कोई सूचना नही दी गयी|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला भूसामंडी निवासी 20 वर्षीय इमरान पुत्र नईम बक्श अपने ममेरे भाई 21 वर्षीय नईम पुत्र वसीम को साथ ले लगभग आधा दर्जन सथियों के साथ पांचाल घाट पर गंगा नहाने केलिये गये थे| लेकिन वह गंगा के पानी में गेंद खेलने लगे| अचानक गेंद गहरे पानी में चली गयी| तो दोनों उसे निकालने के लिये गंगा के भीतर चले गये| जिससे वह डूब गये| मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उन्हें कड़ी मसक्कत के बाद निकाला|
दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा उन्हें डॉ० अभिषेक ने मृत घोषित कर दिया| परिजन पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव लेकर चले गये| प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने बताया की उन्हें इस सम्बन्ध में कोई सूचना नही दी गयी|