घर के बाहर दलित चालक की गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)बीती रात घर के बाहर सड़क पर दलित चालक को दो अपाचे सबार हमलावरों ने गोली मार मौत के घाट उतारा दिया| घटना के सम्बन्ध में मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रामदास चक अपने परिवार के साथ रहते है| वही उनकी पत्नी के कृष्णादेवी के नाम से शास्त्री नगर काशीराम कालोनी में 36 नम्बर मकान है| बीते एक वर्ष पूर्व रामदास का पुत्र प्रदीप कुमार हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी अपनी बुआ रानीदेवी के घर रहता था| जंहा उसकी आँखे पास की ही एक युवती जयप्रभा से चार हो गयी| वह उसे भगा लाया और कोर्ट में विवाह करने के दौरान वह काशीराम कालोनी स्थित मकान में जयप्रभा के साथ रहने लगा|
बीती रात वह अपने आजाद नगर घर से काशीराम कालोनी जा रहा था| तभी दो अपाचे सबार हमलावरों ने उसके ऊपर गोली चला दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| परिजन उसे लेकर थाने गये| जंहा से उसे उपचार के लिये पुलिस लोहिया अस्पताल ले गयी| जंहा पंहुचने पर उसे डॉ० राजकिशोर ने मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस को युवती के विवाह से चलते हत्या किये जाने का शक है| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया| शव को पोस्टमार्टम भेज रही है|