राशिफल: पढ़ें क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए||
मेष-संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के संबंध में तनाव आ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
वृषभ-बहन या भाई के कारण से चिंतित हो सकते हंै। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मिथुन-सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।
कर्क-स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
सिंह-व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी|
कन्या-आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला-जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। भागदौड़ रहेगी।
वृश्चिक-आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।
धनु-बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
मकर-जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।
कुंभ-संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मीन-व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।