सफाई कर्मियों ने फूंका पालिकाध्यक्ष व उनके पति का पुतला

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन करने के पश्चात भी जब समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आक्रोशित सफाई कर्मी गांधी से भगत सिंह बन गये| उन्होंने आक्रोशित होकर पालिकाध्यक्ष व उनके पति का पुतला फूंक कर मुर्दाबाद के नारे लगाये|
उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनोद वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी बीते 3 दिन से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर टाउनहाल पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे| लेकिन इसके बाद भी जब समस्या का समाधान पालिकाध्यक्ष की तरफ से नहीं निकाला गया तो सफाई कर्मियों ने उग्र रूप धारण कर लिया| इसके बाद उन्होंने नगर पालिका कार्यालय परिसर में ही पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व उनके पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की| सफाई कर्मियों ने चेतावनी देकर कहा कि यदि जल्द समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो आगामी 12 मई से भूख हड़ताल पर बैठेंगे| इस दौरान अजय वाल्मीकि,अनिल वाल्मीकि,राजेन्द्र वाल्मीकि, परवेश वाल्मीकि,प्रमोद,निर्मल व सत्येंद्र आदि रहे|