आखिर क्यों लगायी थी नवोदय के मासूम छात्र आयुष ने फांसी ?

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:जिस उम्र में बच्चे जीवन के नये-नये सपने बुनते है| जिसका जिन्दगी की जद्दोजहद से कोई सरोकार नही होता| दिमाग पर कोई जिम्मेदारी नही होती, जिस उम्र में युवा जीवन की नई दिशा तय करते है उसमे एक मासूम ने जीवन की जगह मौत को चुन लिया| यह एक गम्भीर मामला है| पुलिस अभी तक मासूम की मौत के कारण को पता नही लगा पायी है| लेंकिन कारण जो भी हो फ़िलहाल उसकी फांसी सामन्य नही हो सकती| परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ पुलिस को कोई तहरीर नही दी है|
बीते दिन रोहिला स्थित नबोदय विधालय में कक्षा 9 के छात्र 13 वर्षीय आयुष पुत्र विजय मोहन सिंह निवासी जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला था| मृतक की माँ बबिता ने हत्या कर शव फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया था| वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम डॉ० प्रदीप सिंह व डॉ० विजय अनुरागी के पैनल ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसकी मौत फांसी लगने के दौरान दम घुटने से हुई| उसके पेट में खाना भी मिला है| जिससे यह भी साबित होता था जब घटना हुई उससे पूर्व आयुस ने खाना भी खाया था|
लेकिन अचानक उसने फांसी लगाकर मौत को गले क्यों लगा लिय| विधालय में सुरक्षा के इतजाम कैसे है| फ़िलहाल पुलिस जाँच कर रही है| लेकिन कोई कारण अभी तक पता नही चला है| प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने जेएनआई को बताया की अभी तहरीर नही मिली है| जाँच चल रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|