झूलेलाल शोभायात्रा में रही डांडिया की धूम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:महाराज झूलेलाल महोत्सव चेटीचंड पर्व पर सोमबार दोपहर शहर में निकाली गई शोभायात्रा में महिलाओं ने जमकर डांडिया नृत्य कर पूजा अर्चना की। शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ झूलेलाल के स्वरूप की आरती उतारी गई। डांडिया नृत्य में महिलायें व पुरुष जमकर थिरके|
‘आयो लाल झूलेलाल’ गीत पर सिंधी समाज के लोग शोभायात्रा में जमकर थिरके। महिलाएं डांडिया नृत्य कर भक्तिभाव प्रदर्शित कर रही थीं। पक्के पुल से शूरू हुई शोभा यात्रा चौक होते हुये रेलवे रोड से होते हुये सिंधु मैदान पंहुची| जंहा पूजा अर्चना की गयी| दोपहर में सिंधी कालोनी स्थित सिंधु मैदान में आयोजित पूजा-अर्चना में पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह ने प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को शील्ड भेंट की। पुलिस अधीक्षक ने भगवान झूलेलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। ईश्वर दास, आत्माराम डबानी आदि ने स्वागत किया। संचालन अनिल मिश्रा ने किया। व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने भी विचार व्यक्त किए| ज्ञानी गुरुवचन सिंह, पप्पन मिंयाँ, पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत, वासुदेव हिरानी, रजनी,कोमल, आदि रहे|