250 बीघा गन्ने की फसल छह लाख सत्तर हजार में नीलाम

0
134

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद)गंगा कटरी में कब्जाई गई 250 बीघा भूमि पर खड़े गन्ने की फसल की शनिवार को कायमगंज तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने नीलामी करा दी|

[adrotate banner="3"]

तहसील क्षेत्र के ग्राम गुटैती दक्षिण गांव की गंगा कटरी में कब्जाई गई 250 बीघा भूमि पर तैयार हुई गन्ने की फसल की नीलामी में हिस्सा लेने के लिये केबल दस किसान पंहुचे | किसान नरेंद्र निवासी नीवलपुर ने 6 लाख 70 हजार की बोली लगाकर 250 बीघा गन्ने की फसल अपने नाम कराई। सतेंद्र, विजयवीर, सुरेश चंद्र, इंद्रपाल, बृजेश, उमेश, अरविंद आदि रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार पवन गुप्ता, राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ ने पूरी व्यवस्था पर नजर रखी। शांतिपूर्ण ढंग से बोली खत्म हो गई।

[adrotate banner="2"]