बालक की हत्या कर शव बाग़ में फेंका,कुत्तों ने नोच-नोच के खाई लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते तीन दिन से लापता बालक की लाश अमरूद के बाग में पड़ी मिली| उसके शरीर पर कपड़े नही थे| वही लाश से मांस कुत्तों ने नोच-नोच कर खा लिया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी पिंटू का 8 वर्षीय पुत्र साजन कन्या प्राथमिक विधालय जवाहर में कक्षा 3 का छात्र था| पिता पिंटू ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह अपनी माँ मातादेवी से कहकर बाजार सब्जी लेने मंडी गया था| उसके बाद वह घर नही लौटा| परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर रखी थी|
सोमबार को ग्रामीण घास लेने के लिये देवराम गढिया में गोपाल वर्मा के अमरुद के बाग़ में घास लेने गया| तो उसने एक बालक के कंकाल को बाग में पड़ा देखा| ग्रामीण ने सूचना बाग मालिक गोपाल वर्मा को दी| बाग़ मालिक ने पुलिस को जनाकारी दी| सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ अमृतपुर,सीओ मोहम्मदाबाद महावीर,स्वाट टीम मौके पर पंहुची|
पुलिस ने सूचना पिंटू को दी| जिसके बाद उसने कपड़ों से शव की शिनाख्त अपने पुत्र साजन के रूप में कर ली| पुलिस कंकाल को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की तैयारी कर रही है|
सीसी टीबी से पुलिस के हाथ लगा महत्वपूर्ण सुराग
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने सब्जी मंडी के निकट प्रेमपुष्प गेस्ट हॉउस के बाहर व विजय विश्नोही के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली| जिसमे साजन दिख रहा है| उसने दुकान से धनिया-मिर्चा ख्ररीदी| कुछ दूरी पर उसके साथ एक 18 वर्षीय युवक जाता दिख रहा है| जो पहले उसका हाथ पकड़ता है और फिर छोड़ता है| घटना पर कंकाल के निकट वही धनिया मिर्चा पड़ी है| शरीर पर कोई कपड़े नही है| लोआर नीचे उतरा पड़ा है| जिससे उसके साथ कुकर्म की आशंका जतायी जा रही है|
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया की अभी जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|