84 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा| जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है |
शहर के बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन कालेज मैदान में 23 फरवरी को सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बांधा जायेगा| जिसके लिये 84 जोड़ों का चयन किया गया है| जिलाधिकारी मोनिका रानी, सीडीओ अपूर्वा दुबे,एसडीएम सदर अजीत सिंह ने क्रिश्चियन कालेज मैदान पंहुचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
कार्यक्रम प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के निर्देशन में हो रहा है| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत होंगे| साथी ही चरों विधायकों को भी रहने के निर्देश है| जिलाधिकारी ने बताया की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है| कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न कराया जायेगा|