तहसील दिवस में भी उठा घटिया स्वेटर वितरण का मुद्दा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) तहसील दिवस पंहुचे कुल 140 फरियादियों में से कुल 13 फरियादों का मौके पर निस्तारण किया गया| जिसके साथ ही साथ अन्य शिकायतों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये गये| अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद से सम्बन्धित आयी| वही तहसील दिवस में भी घटिया स्वेटर वितरण की भी शिकायत हुई|
जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी मृगेंद्र सिंह ने फरियादीयों की शिकायतें सुनी| जिसमे फकरपुर जालिम निवासी संजीब ने सामान्य गन्ना की पर्ची नही मिल रही है| जिस पर डीएम ने तत्काल कार्यवाही के आदेश किये| गुजरपुर गहलवार निवासी रामसिंह ने रास्ते पर दबंग का अबैध कब्जा किये जाने की शिकायत की| डांडीपुर निवासी तुलाराम ने केसीसी का 2013 का अभी तक बीमा नही मिला| किराचन के सियादेवी पत्नी चन्द्रपाल नेउधार लिये गये पैसे को वापस ना करने की शिकायत की|
करनपुर दत्त अनीता देवी पत्नी अनिल ने दबंग द्वारा भूमि पर अबैध कब्जा किये जाने की शिकायत की| जैनापुर महेशपुर के अरविन्द सिंह शाक्य ने बैक के मैनेजर पर आरोप लगाया कि वह केसीसी नही बनाते है| जिलाधिकारी ने कुल 140 में से 13 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया| किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य ने भी जिलाधिकारी को घटिया स्वेटर की शिकायत की| जिलाधिकारी ने जाँच के निर्देश दिये|
सीडीओ अपूर्व दुबे, सीएमओ उमाकान्त पाण्डेय, एसडीएम रमेश चन्द्र यादव,थानाध्यक्ष नरेन्द्र गौतम आदि रहे|