आरपीएफ में महिला सिपाहियों की भारी कमी:आईजी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: रेलवे पुलिस के आई जी ने रेलबे स्टेशन फर्रुखाबाद का निरीक्षण कर हकीकत परखी| उन्होंने कहा की आरपीएफ के पास महिला पुलिस की भारी कमी है| जिसे जल्द दूर किया जायेगा| वही जल्द सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे| जो सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है|
आईजी राजाराम ने सबसे पहले माल गोदाम का निरीक्षण किया| उन्होंने आरपीएफ का भोजनालय आदि को भी देखा| उन्होंने मालगोदाम के निरीक्षण जिस पर उन्हें शिकायत मिली की माल गोदाम में आने वाली रैक फट जाती है और चोरी का खतरा लगा रहता है| उन्होंने कहा कि जल्द सुरक्षा के लिहाज से निर्भया फंड से सीसीटीवी लगाये जाने की तैयारी चल रही है|
उन्होंने कहा की यात्रियों की सुरक्षा के लिये आरपीएफ व जीआरपी के पास महिला सिपाहियों की भारी कमी है| कुल 3 हजार पदों की जगह केबल 90 महिलायें है| जल्द महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती की जायेगी| इस दौरान आरपीएफ के अधिकारी रहे|