फालोअप:कुकर्म के बाद नाक मुंह दबा अंश को उतारा था मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बालक के साथ कुकर्म कर उसके बाद उसे मौत के घाट उतारा गया| पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है| पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है| लेकिन अभी तक उस दरिन्दे का कोई सुराग नही मिला है|

थाना कमालगंज के ग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम कनकौली निवासी 6 वर्षीय अंश पुत्र अजेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया था| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| शव का पोस्टमार्टम डॉ० योगेन्द्र सिंह व डॉ० कैलाश चन्द्र ने शव का पोस्टमार्टम किया| जिसमे उसके शरीर पर कुल पांच चोट मिली|

पोस्टमार्टम से जुड़े सूत्रों की माने तो रिपोर्ट में उसके साथ कुकर्म की पुष्टि की| उसकी नाक व मुंह दबाकर हत्या की पुष्टि हो गयी| थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है| आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा|