बाबा वीरेन्द्र देव का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से विवादों के घेरे में फंसे अय्याश बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के खिलाफ जनपद में भी कड़ा विरोध शूरू हो गया है| युवाओ ने वीरेन्द्र देव का पुतला जला उसको जल्द गिरफ्तार करने की मांग की|

अखिल भारतीय युवा सेवा संगठन के पदाधिकारी भोलेपुर हनुमान मंदिर के सामने एकत्रित हुये|उन्होंने बाबा वीरेन्द्र देवी दीक्षित के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और उसके पुतले में आग लगा दी| संगठन ने मांग की है की धर्म की आड़ में खुद श्रीकृष्ण बनकर महिलायों के साथ दुष्कर्म करने का घिनौना कार्य करता है|

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपी ढोंगी बाबा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है| मोहित गुप्ता, अतुल गुप्ता, अभिनव राठौर, हिमांशु राजपूत, गोविन्द गुप्ता, नीरज कुमार, आकाश कुमार, मोहित यादव, अवनीश कुमार, महादेव गुप्ता आदि रहे|