सामान्य ट्रेनों के संचालन की फिलहाल योजना नही: जीएम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरूवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक विनय कुमार त्रिपाठी नें फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने अवश्यक निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि फिलाहल ट्रेनों को सामान्य रूप से चलानें की योजना नही है|
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन अपने निर्धारित समय दो बजे से दो घंटे बिलंव से महा प्रबन्धक निरीक्षण यान में सबार होकर ठीक चार बजे प्लेटफार्म नम्बर चार पर पंहुचे| जिसके बाद उन्होंने टिकट काउन्टर देखा और फिर मुख्य गेट से बाहर निकल गये| प्लेट फार्म के बाहर-बाहर होकर वह जीआरपी थाने के निकट बने कर्मचारी आवासों को देखनें के लिए पंहुचे| उन्होंने गेट मेन आरबी सिंह के आवास का निरीक्षण कर वार्ता की| उसके बाद आवासों के सामनें बने बाल उपवन को भी देखा और अवश्यक दिशा निर्देश दिये| वहीं उन्होंने सेक्शन में बेहतर कार्य करनें वाले कमर्चारियों को सम्मानित किया|
उन्होंने बताया कि रावतपुर से फर्रुखाबाद के बीच स्टेशनों की व्यवस्था देखी है| जिसमे सुरक्षा से सम्बन्धितबेहतर कार्य हुए हैं| सभी कार्य मानक पर सही है| उन्होंने कहा कि अभी गाड़ियाँ सामान्य रूप से कोरोना के चलते नही चलाया जा सकता| कोरोना फिर गति पकड़ रहा है| लिहाजा अभी विभाग गाड़ियों को चलानें के विचार में नही है| महाप्रबन्धक नें कहा कि कोरोना काल में विभाग को 80 प्रतिशत नुकसान हुआ| फायदा केबल 20 प्रतिशत मिला| बरेली तक ट्रेन चलाने पर विचार करनें का भरोसा दिया|  इसके बाद वह रवाना हो गये|
कई नें सौपा ज्ञापन
महाप्रबन्धक को जीत प्रकाश कटियार ने ज्ञापन दिया| जिसमे कहा कि कमालगंज प्लेटफार्म पर कार्य कराया जाए| उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी नें ज्ञापन में कहा कि परिचलन अधिकारी रेलबे द्वारा लोडिग में सहयोग ना करनें की बात कही| आल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटनर यूनियन के अध्यक्ष इंद्रभान नें ज्ञापन सौपा| जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विशाल दुबे के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया| जिसमे ट्रेनों का संचालन पुन चलानें की मांग की| डीआरएम आशुतोष पंत, मंडल रेल वाणिज्य प्रबन्धक नीलू सिंह स्टेशन अधीक्षक योगेद्र शाक्य आदि  रहे|