कही भेजी गयी वीरेन्द्र देव की 40 संवासनियां

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद : दिल्ली के विजय विहार में चल रहे आध्यात्मिक विश्व विद्यालय के विवाद में पड़ने के बाद उसके फर्रुखाबाद व कंपिल आश्रम भी चर्चा में आ रहे है| आश्रम के भीतर चुपके से गुप्त गतिविधियां तेज है| बीती रात सिकत्तरबाग आश्रम से लगभग 40 संवासनियां किसी अज्ञात स्थान पर भेज दी गई। दुराचार समेत अन्य मामलों में तीन माह की जेल काट चुका वीरेंद्र देव हाईकोर्ट से जमानत के बाद फिर आश्रमों के संचालन में लग गया था।

सिकत्तरबाग आश्रम बीते वर्ष 2011 की तरह एक बाद फिर से सुर्ख़ियों में है |आश्रम के आसपास रहने वालों के मुताबिक आश्रम में रोज की तरह शुक्रवार को हलचल नहीं रही। लोगों ने शक जताया कि सीबीआइ की कार्रवाई की आशंका के मद्देनजर आश्रम से संवासनियों को किसी अज्ञात स्थान पर भेजा गया है। वही शुक्रवार को डायल 100 को किसी ने सूचना दी की सिकत्तर बाग स्थित वीरेंद्र के आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ हो गयी है| जिसकी सूचना पर यूपी 100 पुलिस की कई गाड़ियों के अलावा रेलवे रोड और पल्ला चौकी प्रभारी फोर्स लेकर आश्रम पहुंचे।

पुलिस के काफी प्रयास के बाद कुछ संवासनियां बाहर आयी| उन्होंने कोई जानकारी देने से मना कर दिया| इसके साथ ही अपना परिचय व नाम तक पुलिस को नही बताया| पुलिस से उनकी बहस और नोकझोंक हो गई। बाद में पुलिस लौट गई। रेलवे रोड चौकी प्रभारी का कहना है कि तोड़फोड़ की सूचना गलत पायी गई।