20 लाख की चोरी में पुलिस जाँच नही चली 20 कदम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)बीते दिनों 20 लाख रूपये की चोरी सराफा दुकान में हो गयी थी| जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज जाँच शुरू की और कुछ दिनों में ही जाँच ठंडे बस्ते में चली गयी| यह देखकर व्यापारी आक्रोशित है| सराफा यूनियन हरकत में आ गयी है| जिससे पुलिस की मुश्किल बढ़ सकती है |
बीते ठीक दो महीने पहले 17 अक्टूवर 2017 को कस्बे के अनुपम ज्वैलर्स की दुकान से लगभग 20 लाख के जेबरात व नकदी चोरी चली गयी थी| जिस पर पुलिस ने सराफा राजकिशोर वर्मा निवासी सुनार वाली गली फर्रुखाबाद की तहरीर पर अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 457,336 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था| मामले की विवेचना दरोगा राशिद अख्तर को दी गयी थी| लेकिन बाद में विवेचना थानाध्यक्ष को दे दी गयी |घटना के दो महीने गुजर जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नही पंहुच सकी |जिसके एक लम्बे इंतजार के बाद आखिर सराफा व्यापारी आक्रोशित हो गये है|

व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में सराफा कमेटी के हरीशचन्द्र वर्मा कस्बे के सराफा व्यापारी ब्रजेश, रामफूल, वीरेन्द्र, सहित एक दर्जन व्यापारियों ने पहले राजकिशोर की दुकान पर बैठक कर रणनीति बनायी| इसके बाद सराफा व्यापारी थाने पंहुचे| लेकिन थानाध्यक्ष खिसक गये| मौके पर मौजूद दरोगा राशिद अख्तर से व्यापरियों ने वार्ता की वार्ता के दौरान सराफा कमेटी ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि पांच दिन तक चोरी का खुलासा नही हुआ तो सराफा व्यापारी हाई-वे जाम करेगे|

|