ट्रक की टक्कर से प्रधान के पुत्र की मौत , दम्पत्ति घायल

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सबार प्रधान के पुत्र की मौत हो गयी | जबकि महिला प्रधान और उनके पति घायल हो गये | दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया |
जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज गुरुगुजपुर की प्रधान 30 वर्षीय रूपम सिंह अपने पति 32 वर्षीय रोहित सिंह गहरवार व 12 वर्षीय पुत्र देव के साथरविवार दोपहर बाइक पर थाना राजेपुर के ग्राम कन्दर कुइयां जा रही थी| जहाँ रोहित की मौसी नीरू सिंह की पुत्री प्रिया विवाह कार्यक्रम में शामिल होनें जा रही थी| थाना कादरी गेट के मसेनी चौराहे के निकट हाई-वे पर सेंट्रल जेल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक नें पीछे से तीनों को टक्कर मार दी| जिससे ट्रक देव के ऊपर से निकल गया| जिससे देव की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि प्रधान रूपम व उनका पति रोहित घायल हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला मौके पर पंहुचे| शव को कब्जे में लेकर पुलिस नें ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया| मृतक के बाबा विनय सिंह मौके पर पंहुचे उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
परिजनों में हुई मारपीट
मौके पर प्रधान रूपम सिंह के स्वजन एक महिला के साथ विवाद हो गया| जिससे महिला को प्रधान के देवर नें थप्पड़ जड़ दिया| मौके पर पंहुची पुलिस नें दोनों पक्षों को शांत कर मामले को रफा दफा किया|
चौकी इंचार्ज पांचाल घाट अमित शर्मा नें बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|