दुष्कर्म में विफल आरोपी ने काटी युवती की नाक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) शौच गयी युवती के साथ सरसों के खेत में एक आरोपी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया| जब वह विफल रहा तो उसने आक्रोश में आकर युवती की नाक चाकू से काटकर घायल कर दी| घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गयी|

थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती सुबह लगभग 6 बजे शौच करने के लिये खेतों की तरफ गयी थी| तभी एक अज्ञात आरोपी ने उसे अकेला देखकर सरसों के खेत में दबोच लिया| उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया| जब उसे सफलता नही मिली तो उसने आक्रोशित होकर उसकी नाक ही चाकू से काट दी और मौके से फरार हो गया| परेशान युवती लहुलुहान हालत में अपने घर पंहुची| उसने अपने परिजनों को सारी घटना बतायी| घटना स्थल पर युवती के कुछ कपड़े भी छूट गये| जो बाद में परिजनों को मिले|

युवती के द्वारा आपबीती बताने के बाद उसकी माँ ने डायल 100 को फोन किया| सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर नही दी गयी थी| कार्यवाहक थानाध्यक्ष नंदकिशोर ने बताया कि तहरीर मिल गयी है| जाँच की जा रही है| जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|