दो साल से पिता बना रहा था हवस का ​​शिकार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पत्नी के मौत के बाद अपनी ही मासूम पुत्री के साथ वर्षो से रिश्ते को तार-तार कर कलयुगी पिता अपनी हबस मिटा रहा था| मासूम ने नानी से शिकायत की तो मामला प्रकाश में आया और पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज कर लिया|

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एएसपी त्रिभुवन सिंह को शिकायती पत्र दिया| जिसमे कहा की उसकी पुत्री का विवाह वीरेन्द्र के साथ हुआ था| वीरेन्द्र पुत्र मुरारी लाल शराबी किस्म का युवक था| पारिवारिक कलह से परेशान होकर पुत्री की मौत हो गयी थी| वह पुत्री को दो पुत्रियाँ बड़ी 14 वर्षीय व छोटी 12 वर्ष को अपने साथ ले आयी| कुछ समय के बाद दामाद वीरेन्द्र दोनों को पढ़ाने व परिवरिश का वादा कर दोनों को अपने साथ ले गया| महिला ने आरोप लगाया की बड़ी पुत्री के साथ वह धमकाकर बीते दो वर्षो से दुष्कर्म कर रहा था| एक दिन उसने अपनी छोटी बेटी को भी हबस का शिकार बनाने का प्रयास किया| जिस पर दोनों ने भागकर अपनी नानी को पूरी आप बीती बतायी|

नानी ने एएसपी को शिकायती पत्र सौपा| जिस पर एएसपी ने तत्काल शहर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये| प्रभारी निरीक्षक संजीव राठौर ने जेेंएनआई को बताया की आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|