झंडा दिवस पर तिरंगा लेकर गाया राष्ट्रगान

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: भारतीय सशस्त्र सेना दिवस को फ्लेग-डे के रूप में मनाया गया| तिरंगा लहराकर सड़क पर राष्ट्रगान गाया गया| इसके साथ ही साथ शहीद सैनिको के सम्मान में भी नमन किया गया|

नन्दी संकल्प सेना पमुख विक्रांत अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुये| उन्होंने झंडा दिवस पर तिरंगा लहराया और वंदेमातरम् के उद्घोष के साथ ही राष्ट्रगान गाया | पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे सैनिक देश की सीमा पर अपने प्राणों की आहुति देकर देश के प्रतिएक नागरिक को भय मुक्त करते है| इस लिये ह सभी का दायित्व है की हम सैनिको के प्रति सहानभूति रखे| वही विशाल दुबे, विमलेश मिश्रा ने कहा की आज ही के दिन 7 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में कारसेबको ने अपनी शहादत दी थी| उन्हें भी श्रदांजली दी गयी|

मनोज दिवाकर, अजय शुक्ला, कल्लू तिवारी, गौरव,दाऊ जी, अंकित, विनय शर्मा, नन्हे, दिलीप, पिंकू दुबे, वैभव राजपूत, अंकित मौर्य, आनन्द शर्मा आदि रहे|